एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन परिचय | APJ Abdul Kalam Biography in Hindi

एपीजे अब्दुल कलाम कौन थें ?
एपीजे अब्दुल कलाम भारत के ग्यारहवें राष्ट्रपति थें। इन्हें भारत का मिसाइल मैन भी कहा जाता है। भारत के एक कुशल नेता के अलावा Abdul Kalam को एक महान वैज्ञानिक और प्रोफेसर के रूप में भी ख्याति प्राप्त है।
पूरा नाम | अबुल पाकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम |
पेशा | शिक्षक , वैज्ञानिक , नेता |
जन्म तिथि | 15 अक्टूबर 1931 |
मृत्यु की तिथि | 27 जुलाई 2015 |
उम्र | 83 वर्ष |
धर्म | मुस्लिम |
पिता का नाम | जैनुलाब्दीन मराकायर |
माता का नाम | अशिअम्मा जैनुलाब्दीन |
पत्नी | N/A ( शादी नही की ) |
जन्मस्थान | रामेश्वरम , तमिलनाडु |
भाई-बहन | कुल 10 |
राष्ट्रपतिकाल | 25 जुलाई 2002 – 25 जुलाई 2007 |
जन्म (Birth)
APJ Abdul Kalam (एपीजे अब्दुल कलाम) का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को रामेश्वरम (तमिलनाडु) के धनुषकोडी नामक गाँव में हुआ था।
परिवार (Family)
अब्दुल कलाम एक मुस्लिम परिवार में जन्में थें। इनके पिता का नाम जैनुलाब्दीन मराकायर जबकि माँ का नाम अशिअम्मा जैनुलाब्दीन था। कलाम के पिता मछुआरों को किराए पर नाव देने का काम किया करते थें जो इनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन था। हालांकि इनके पूर्वज एक कुशल व्यापारी थें लेकिन 1920 के आसपास में इस क्षेत्र में नुकसान के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति बुरी हो गयी थी। कलाम के जन्म के समय उनके पिता की आर्थिक स्थिति अच्छी नही थी। परिवार की बुरी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए कलाम को अपने बचपन के दिनों में अखबार तक बेचना पड़ा था।
Abdul Kalam कुल 4 भाई और 1 बहन में सबसे छोटे थें । एपीजे अब्दुल कलाम के भाई-बहन के नाम निम्नलिखित है :
- मोहम्मद मुथु मीरा लेब्बाई मरैकयर
- कासिम मोहम्मद
- असीम जोहरा
- मुस्तफा कलाम
वर्ष 2021 में कलाम साहब के बड़े भाई मोहम्मद मुथु मीरा लेब्बाई मरैकयर की 104 साल की उम्र में मृत्यु हो गयी थी। (संदर्भ :- ABP News)
पढ़ाई (Education)
कलाम अपने बचपन से हीं एक मेहनती छात्र थें , और गणित विषय में उनकी विशेष रुचि थी। हायर एजुकेशन की पढ़ाई स्च्वार्त्ज़ हाईयर सेकंडरी विद्यालय (Schwartz Higher Secondary School) से पढ़ने के बाद अब्दुल कलाम ने Saint Joseph’s College, Tiruchirappalli से 1954 में भौतिकी (Physics) से स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
फिजिक्स से ग्रेजुएशन करने के बाद कलाम ने अंतरिक्ष इंजीनियरिंग की पढ़ाई हेतु 1955 में मद्रास इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, अन्ना युनिवर्सिटी (Madras Institute of Technology, Anna University) में स्कॉलरशिप से दाखिला करवाया। यहीं पर शिक्षा पूरी होने के बाद अब्दुल कलाम एक वैज्ञानिक के रूप में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (Defence Research and Development Organisation) से जुड़े थें।
राजनैतिक जीवन (Political Career)
एपीजे अब्दुल कलाम भारत के 11 वे राष्ट्रपति थें। यह पद भारत का सर्वोच्च पद है जिसपर कलाम 25 जुलाई 2002 से लेकर 25 जुलाई 2007 तक रहे थें। इस पद के लिए उन्हें NDA (National Democratic Alliance) द्वारा मनोनीत किया गया था जो उस वक़्त केंद्र की सत्ता में थी।
इस चुनाव में अब्दुल कलाम को 922,884 वोट्स मिले थें जबकि दूसरे नंबर पर रहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की प्रत्याशी लक्ष्मी सहगल को 107,366 वोट प्राप्त हुए थें।
अपने राष्ट्रपतिकाल में कलाम ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लियें जिनमे से Office of Profit Bill पर हस्ताक्षकर करना सबसे मुश्किल फैसलों में से एक माना जाता है। कलाम साहब ने अपने समयकाल में यूनिफार्म सिविल कोड का भी समर्थन किया था ।
एपीजे अब्दुल कलाम की मृत्यु कब और कैसे हुई ?
एपीजे अब्दुल कलाम की मृत्यु 27 जुलाई 2015 को दिल का दौरा पड़ने के कारण हो गयी। इस समय वह भारतीय प्रबंधन संस्थान, शिलांग में “Creating a Livable Planet Earth” टॉपिक पर भाषण दे रहे थें जिस दौरान वह एकाएक गिर पड़ें और बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

भारत के सर्वाधिक पसंद किए जाने वाले व्यक्तित्व में से एक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन के बाद भारत में सरकारी अवकाश व 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया था। हालांकि कलाम का कहना था कि “मेरे निधन पर छुट्टी मत करना, बल्कि एक दिन अतिरिक्त काम करना।”
पुरस्कार (Awards)
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को अनेकों पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। इस सूची में पद्म भूषण , पद्म विभूषण सहित स्वयं भारत रत्न भी शामिल है। कलाम साहब का विज्ञान व शिक्षण के क्षेत्र में भी शानदार योगदान रहा था जिस कारण उन्हें इस से संबंधित कई अवार्ड्स भी प्राप्त हैं।
एपीजे अब्दुल कलाम के पुरस्कारों की सूची
उपाधि/पुरस्कार का नाम | वर्ष |
पद्म भूषण | 1981 |
पद्म विभूषण | 1990 |
भारत रत्न | 1997 |
वीर सावरकर पुरस्कार | 1998 |
रामानुजन पुरस्कार | 2000 |
डॉक्टरेट ऑफ साइंस | 2007 |
राजा चार्ल्स द्वितीय पदक | 2007 |
डॉक्टर ऑफ इंजीनियरिंग | 2008 |
इंटरनेशनल वॉन कर्मन विंग्स अवार्ड | 2009 |
हुवर मेडल | 2009 |
डॉक्टर ऑफ इंजीनियरिंग | 2010 |
डॉक्टर ऑफ़ लॉ | 2012 |
डॉक्टर ऑफ़ साइन्स | 2014 |
अनेकों विश्वविद्यालयों ने अब्दुल कलाम को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया था। इसके अलावा कलाम के 79 वे जन्मदिवस के दिन संयुक्त राष्ट्र (United Nations) द्वारा विश्व विद्यार्थी दिवस मनाया गया था जबकि उनके आगमन के उपलक्ष्य में स्विट्जरलैंड में वहाँ की सरकार द्वारा26 मई 2005 को विज्ञान दिवस की घोषणा की गई थी ।
फोटो (Photos)









FAQ – APJ Abdul Kalam
एपीजे अब्दुल कलाम का पूरा नाम क्या था ?
अबुल पाकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम
अब्दुल कलाम की मृत्यु कब हुई ?
27 जुलाई 2015
अब्दुल कलाम का जन्म कहां हुआ था ?
रामेश्वरम (तमिलनाडु) के धनुषकोडी नामक गाँव में
एपीजे अब्दुल कलाम को भारत रत्न कब मिला ?
वर्ष 1997 में
डॉक्टर अब्दुल कलाम भारत के राष्ट्रपति कब बने ?
25 जुलाई 2002 के दिन
अब्दुल कलाम का पहला आविष्कार क्या था?
नंदी होवरक्राफ्ट